इंदौर में हुई युवक की हत्या, सिर पर चोट के मिले निशान, जांच शुरू
इंदौर के परदेशीपुरा क्षेत्र में गुरुवार रात एक युवक की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। एनटीसी ग्राउंड पर सुबह लोगों ने लहूलुहान हालत में एक युवक को पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी थी। मृत युवक के हाथ पर कमलेश-पूजा लिखा हुआ है और दिल का टेटू बना है।
वह कहां रहता है और हत्या करने वाले कौन है? पुलिस इसका पता लगाने में जुटी है। उसके पास से न तो मोबाइल फोन मिला और न ही पर्स या अन्य दस्ताेवज पुलिस को मिले। युवक ने काला रंग का शर्ट पहन रखा है। हुलिए से वह मजदूर लग रहा है।
मौके पर पहुंची पुलिस अफसरों ने प्राथमिक जांच में पाया कि मृतक के सिर पर चोट के निशान है। आशंका है कि मृतक का रात को किसी से तात्कालिक विवाद हुआ और उन्होंने उसकी हत्या कर दी गई। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है,ताकि आरोपियों का पता चल सके। जिस जगह हत्या हुई है। उसके आसपास का इलाका सुनसान है।
वहां ज्यादा कैमरे भी नहीं लगे है। मैदान के समीप ही कलाली है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि शराब ठेके पर मृतक का किसी से विवाद हुआ है और मौका देखकर हत्यारों ने सुनसान क्षेत्र में युवक की हत्या कर दी। जिस पत्थर से युवक की हत्या की गई। वह पत्थर भी पुलिस को लाश के पास ही मिला।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (21 मार्च 2026)
तोषगांव प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास में छात्राओं को सुरक्षित आवास के साथ मिल रहा सकारात्मक वातावरण
बस्तर हेरिटेज मैराथन में दौड़ेंगे सुकमा के 30 पुनर्वासित युवा
सिंहस्थ-2028 में दुनिया देखेगी सनातन संस्कृति का वैभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
खाड़ी क्षेत्र में उड़ानों को लेकर इंडियन एयरलाइंस को सख्त हिदायत
छोटी-सी आर्थिक सहायता भारती के लिए बनी बहुत बड़ा सहारा
अबुझमाड़िया युवाओं ने अनुभव की लोकतंत्र की कार्यप्रणाली
मोदी ने किया कूटनीतिक पहल, कतर से लेकर मलेशिया तक के नेताओं को घुमाया फोन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव जयपुर में उद्योग जगत के साथ औद्योगिक निवेश पर करेंगे संवाद
आनंद एक ऐसी सुखानुभूति है, जो अर्थ क्रय से नहीं, अंतस से होती है अनुभूत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव