बिना एटीएम कार्ड के ऐसे निकाले कैश
आज के समय में भले ही हम पेमेंट करने के लिए यूपीआई (UPI) करना पसंद करते हैं। लेकिन, कई बार हमें कैश की जरूरत पड़ जाती है और इसके लिए हमें एटीएम (ATM) जाना होता है। अब आप कैश विड्रॉल करने के लिए एटीएम गए , लेकिन डेबिट कार्ड (Debit Card) ले जाना भूल गए।ऐसी स्थिति में आपको क्या करना चाहिए? आपको डेबिट कार्ड लेने के लिए वापस जाने की जरूरत नहीं है। आप बिना एटीएम कार्ड के भी कैश विड्रॉल कर सकते हैं। कई लोगों को इसकी जानकारी नहीं है।
बिना एटीएम कार्ड के कैसे विड्रॉ करें कैश
आपको बिना एटीएम कार्ड के कैश विड्रॉ करने के लिए यूपीआई बेस्ड ऐप्स जैसे भीम (BHIM), पेटीएम (Paytm), गूगल पे (GPay), फोन पे (PhonePay) आदि का इस्तेमाल करना होगा।
आपको एटीएम पर जाकर कार्डलैश विड्रॉ के ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा।
अब आपको यूपीआई ऐप ओपन करके क्यूआर कोड स्कैन करना होगा।
इसके बाद यूपीआई से ऑथेंटिकेशन हो जाने के बाद आप कैश निकाल सकते हैं।
कितना सेफ है यह तरीका
यूपीआई ऐप्स के जरिये कैश निकालने का यह तरीका काफी सिक्योर है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इस तरीके को लेकर कहा था कि यह काफी सुरक्षित तरीका है। इसमें कार्ड क्लोनिंग नहीं हो सकती है। इसका मतलब है कि यह आपको बैंकिंग फ्रॉड से बचाता है।यूपीआई के जरिये आप एक दिन में केवल 10,00 रुपये का कैश विड्रॉल कर सकते हैं। इसी के साथ-साथ अब कैश विड्रॉ करते समय पर्स से एटीएम कार्ड की जगह केवल स्मार्टफोन निकालना होगा। यह एक हद तक टाइम सेविंग तरीका भी है।


CG Budget 2026: बजट में महतारी वंदन योजना के लिए बड़ा ऐलान, 250 महतारी सदन बनेंगे, इतने हजार करोड़ रुपये का प्रावधान
Bhojshala Case: ‘मंदिर के हिस्सों का इस्तेमाल कर बनाई गई मस्जिद…’, ASI रिपोर्ट में बड़ा दावा, 16 मार्च को हाई कोर्ट में अगली सुनवाई
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने शादी के बाद खुद भी आबादी बढ़ाने की बात की
यात्रियों को मिली बड़ी राहत, सफर होगा आसान
JK vs KAR Final Live: रणजी फाइनल में कर्नाटक के खिलाफ जम्मू-कश्मीर ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया
‘अगले साल तक सास मर जाए’ लिखकर लगाई प्रार्थना-पत्र
सुपर-8 में आज इंग्लैंड-पाकिस्तान आमने-सामने: तारिक की फिरकी या सॉल्ट-जोस की तूफानी बल्लेबाजी, किसका दिखेगा दम?
विधासनभा में हंगामे के बीच भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने की घोषणा
सदन में तीखी नोकझोंक, कई बार कार्यवाही बाधित
रेखा और रानी मुखर्जी के साथ कीर्ति सुरेश ने बिताई यादगार शाम, साथ में नजर आईं बॉलीवुड की ‘महारानी’