धार में खेत में लगाए पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, चोरल के जंगल में छोड़ेंगे
धार । धार जिले की कुक्षी तहसील के ग्राम कोलगांव में एक किसान के खेत में एक दो साल का तेंदुआ वन विभाग के लगाए गए पिंजरे में रविवार की रात्रि में कैद हो गया। तेंदुआ पकड़ में आने के बाद सोमवार को वन विभाग की टीम तेंदुए को रेस्क्यू कर वाहन के माध्यम से इंदौर के पास चोरल के जंगलों में छोड़ने के लिए ले गई। गौरतलब है कि गत दो माह से क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधि देखी जा रही थी और इसके लिए वन विभाग ने दो स्थानों पर पिंजरे लगा रखे थे । सुसारी से महज 6 किमी की दूरी पर गांव कोलगांव में नारायण पाटीदार के खेत में लगे पिजरे में तेंदुआ पकड़ में आने के बाद किसानों ने इस बात की सूचना वन विभाग की टीम को सोमवार सुबह दी। इसके बाद मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची। इस बारे में कुक्षी वन परिक्षेत्र अधिकारी संतोष पाराशर ने बताया कि विगत कुछ माह से क्षेत्र में लगातार तेंदुए की गतिविधि नजर आ रही थी। इसे लेकर काफी समय से वन विभाग ने निसरपुर ब्लॉक में दो स्थानों पर तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे भी लगा रखे थे। रविवार की रात्रि में यह तेंदुआ पिजरे में आ गया है । इसे अब रेस्क्यू करके ले जाया जा रहा है। इसकी उम्र दो साल के लगभग है ।


सेवा की कहानी : बिहान से जुड़कर कृषि सखी बनीं आशा, ग्रामीणों को जैविक खेती के लिए कर रहीं प्रेरित
बस्तर के बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आए सामाजिक संगठन और सहकारी बैंक परिवार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 अक्टूबर को 2 चीतों को वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में करेंगे विमुक्त
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 के सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से ; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ
विकसित भारत की संकल्पना में विद्यार्थियों की भूमिका महत्वपूर्ण: मंत्री लखनलाल देवांगन
सेवा संकल्प के तहत नुक्कड़ नाटक से दिखाई प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों की यात्रा
वर्ष 2027- युवा वर्ष के रूप में मनाया जायेगा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस सेवा के संकल्प को साकार करते हुए मनाया जा रहा है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बुनगा के पांच आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम
सरकार आपके द्वार’ से गांव तक पहुंचीं शासकीय सेवाएं, सेमरा के सेवा सेतु शिविर में एक ही स्थान पर मिला योजनाओं का लाभ