अहमदाबाद | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गांधीनगर के महात्मा मंदिर में सेमिकोन इंडिया 2023 का उदघाटन के अवसर पर कहा कि कभी मोबाइल का आयात करने वाला भारत आज मोबाइल निर्यातक बन गया है| इस मौके पर पीएम मोदी प्रदर्शनी का निरीक्षण किया और युवा पीढ़ी से आग्रह किया कि वे सेमिकोन इंडिया 2023 की प्रदर्शनी जरूर देंखें, ताकि उन्हें पता चले, दुनिया ने कैसी टेक्नोलोजी स्थापित की है| साथ ही उन्होंने बताया कि भारत टेक्नोलोजी को लेकर कितना आगे बढ़ चुका है| गांधीनगर में सेमिकोन इंडिया 2023 का आयोजन देश में सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए किया गया है| इस आयोजन के जरिए इंडस्ट्री, एक्सपर्ट और पॉलिसीमेकर्स के रिश्ते बेहतर हो रहे हैं| पिछले साल सेमिकोन इंडिया का पहला कार्यक्रम हुआ था, तब चर्चा थी कि भारत को सेमिकोन में निवेश क्यों करना चाहिए? लेकिन अब सवाल बदल गया है और वह यह है कि सेमिकोन में निवेश क्यों नहीं करना चाहिए? केवल सवाल ही नहीं बदला हवा की दिशा भी बदल गई है और यह दिशा आप सभी के प्रयासों से बदली है| इसलिए सेमिकोन इंडिया 2023 में भाग लेने के लिए मैं सभी कंपनियों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं| पीएम मोदी ने कहा कि सेमिकोन इंडिया के लक्ष्य में भारत की बड़ी भूमिका है| आप ने भारत के साथ अपना भविष्य और सपनों को जोड़ा है और भारत कभी किसी को निराश नहीं करता| इक्कीसवीं शताब्दी में भारत में आप के लिए अवसर ही अवसर हैं| उन्होंने काह कि भारत में बने मोबाइल का निर्यात बढ़ा है| भारत फिलहाल विश्व के सबसे बेहतरीन मोबाइन बनाकर निर्यात करता है| वर्ष 2014 से पहले भारत में केवल 2 मोबाइल मेन्युफैक्चर यूनिट थे, जो आज बढ़कर 200 भी ज्यादा हो गए हैं| वर्ष 2014 में देश में 25 हजार इंटरनेट कनैक्शन से जो आज बढ़कर 85 करोड़ का आंकड़ा पार कर गए हैं| ये आंकड़े भारत में बढ़ते बिजनेस का इंडिकेटर हैं| उन्होंने कहा कि विश्व चौथी औद्योगिक क्रांति का गवाह बनने जा रहा है और भारत पर लोगों का विश्वास लगातार बढ़ता जा रहा है| आज भारत पर निवेशकों को पूरा भरोसा है, क्योंकि देश में स्थायी, जिम्मेदार और सुधार करनेवाली सरकार है| भारत पर उद्योग जगत को भरोसा है क्योंकि आज हर क्षेत्र में बुनियादी ढांचे का तेज विकास हो रहा है| भारत पर टेक सेक्टर को भरोसा है क्योंकि यहां टेक्नोलॉजी का तेजी से विस्तार हो रहा है| आज भारत पर सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री को भरोसा है क्योंकि हमारे पास बड़ा टैलेंट पूल है| स्किल्ड इंजीनियरों और डिजाइनरों की ताकत है| सेमीकॉन इंडिया 2023 में पीएम मोदी ने कहा कि हम भारत के डिजिटल क्षेत्र और इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण में तेजी से वृद्धि देख रहे हैं| कुछ साल पहले भारत इस क्षेत्र में एक उभरता हुआ खिलाड़ी था और आज वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण में हमारी हिस्सेदारी कई गुना बढ़ गई है|