अब बरघाट विधायक अर्जुन सिंह काकोड़िया ने भगवान शंकर को बताया आदिवासी
सिवनी । जिले के बरघाट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अर्जुन सिंह काकोड़िया ने अब भगवान शिव शंकर को आदिवासी बता दिया है। उनके इस बयान का वीडियो इंटरनेट मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इंटरनेट मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो बरघाट विधानसभा के सेलुवाकला घाट (बम्होडी के पास) में भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति की स्थापित के कार्यक्रम के दौरान का बताया जा रहा है।
हनुमानजी को भी बता चुके हैं आदिवासी
बता दें कि यह कार्यक्रम सोमवार को आयोजित किया गया था। इसके पहले बरघाट विधायक अर्जुन सिंह काकोड़िया हनुमानजी को भी आदिवासी बता चुके हैं। बरघाट विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी विधायक अर्जुन सिंह ककोड़िया ने अपने भाषण के दौरान कहा है कि समुद्र मंथन से जो जहर निकला था, उसे किसी और ने नहीं एक आदिवासी ने पिया था वह थे शंकर भगवान। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जो अमृत निकला था, उसे होशियार लोग पी गए थे।


मां स्कंदमाता का खास भोग, नवरात्रि के पांचवें दिन अवश्य करें तैयार
चाय के साथ बनाएं चटपटी आलू चाट, मिनटों में तैयार
डॉक्टर पर आरोप के बाद महू में तनाव, घर में तोड़फोड़ करने वाले गिरफ्तार
कोच हेमांग बदानी ने बताया, किस स्थान पर उतरेंगे केएल राहुल
सियासी तैयारी तेज, BJP ने असम-बंगाल में जीत का लक्ष्य रखा
किसानों के हित में फैसला, सरकार ने बढ़ाया समर्थन मूल्य
रिटायर्ड सैनिक ने गोली चलाकर किया हमला, घायल को अस्पताल में भर्ती
विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा पर सवाल, PSL में मचा हड़कंप
नगर निगम ने जारी की नई पॉलिसी, अब शादी और समारोहों में लागू