यात्री ने बोर्डिंग पास स्कैन कराया और हो गया गायब, क्रू मेंबर हुए परेशान
लंदन। लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट में उस समय खलबली मच गई, जब बोर्डिंग पास लेने के बाद भी एक यात्री विमान में सवार नहीं हुआ। जानकारी के मुताबिक संबंधित यात्री ने बोर्डिंग पास स्कैन कराने के बाद भी विमान में चढ़ने के बजाय अराइवल एरिया में प्रवेश कर लिया। जब तक यह बात सामने आई, तब तक विमान टैक्सी करने लगा था। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत एयर इंडिया क्रू ने तुरंत फैसला लिया और विमान को गेट पर वापस लाया गया और उस यात्री का सामान उतारा गया। इसके बाद ही विमान ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि एआई162 फ्लाइट को गेट पर वापस लाने का फैसला पूरी तरह सुरक्षा मानकों के पालन के तहत किया गया। हमारे क्रू ने सभी जरूरी प्रक्रिया का पालन किया। हम इस घटना से हुई देरी के लिए खेद व्यक्त करते हैं। इस बीच लंदन एयरपोर्ट पुलिस ने उस यात्री को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सुरक्षा एजेंसियां उसकी सभी डिटेल्स खंगाल रही हैं और उसके सामान की गहन जांच की जा रही है। एयर इंडिया ने कहा है कि सुरक्षा प्रोटोकॉल के मुताबिक विमान को रनवे से टैक्सिंग-बे यानी कि गेट के पास लाया गया। यात्री का सामान को फ्लाइट से उतारने के बाद थोड़ी देरी से नई दिल्ली के लिए रवाना हुई।


अवैध रेत खनन और बढ़ती हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, फॉरेस्ट गार्ड हत्या मामले में 13 को सुनवाई तय
पटरी पर लौटी 14 ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत
नीतीश कुमार राज्यसभा पहुंचे पहली बार, सीपी राधाकृष्णन की मौजूदगी में ली सदस्यता
केकेआर मुकाबले में मुकुल का जलवा, गावस्कर हुए प्रभावित
भोपाल में कृति सैनन का दौरा, स्कूल और पंचायत में विकास कार्यों का किया निरीक्षण
राजनीतिक गलियारों में शोक, अनूप मिश्रा के छोटे भाई का निधन
आदिवी शेष-मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘डकैत’ रिलीज, फीस और कास्ट डिटेल सामने
बॉलीवुड में चर्चा, ‘लुटेरा’ फिल्म से जुड़ा किस्सा आया सामने
बाल कथावाचक अभिनव अरोड़ा के परिवार पर हमला, इलाके में तनाव के बाद पुलिस कार्रवाई