सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के कर्मचारी करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल
सियोल । सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के श्रम संघ से जुड़े कर्मचारियों ने बुधवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की। दक्षिण कोरिया की सबसे बड़ी कंपनी के ये कर्मचारी उच्च वेतन और अन्य लाभों की मांग कर रहे हैं। नेशनल सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स यूनियन के हजारों सदस्यों ने सोमवार को अस्थायी तीन दिवसीय हड़ताल शुरू की थी। यूनियन ने बुधवार को कहा कि वह अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर रही है, उसने प्रबंधन पर बातचीत को लेकर अनिच्छुक होने का आरोप लगाया है। यूनियन बयान में कहा गया है कि हम अपनी जीत को लेकर आश्वासित हैं। इस बीच सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने कहा कि हड़ताल उत्पादन में कोई बाधा नहीं आएगी और वे बातचीत को तैयार हैं। सैमसंग के एक बयान में कहा गया कि सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स यह सुनिश्चित करेगा कि उत्पादन श्रृंखला में कोई व्यवधान न हो। यूनियन के साथ सदभावपूर्ण वार्ता के लिए कंपनी प्रतिबद्ध है।


‘अगले साल तक सास मर जाए’ लिखकर लगाई प्रार्थना-पत्र
विधासनभा में हंगामे के बीच भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने की घोषणा
रेखा और रानी मुखर्जी के साथ कीर्ति सुरेश ने बिताई यादगार शाम, साथ में नजर आईं बॉलीवुड की ‘महारानी’
Zakir Khan: कॉमेडियन जाकिर खान ने बताई काम से ब्रेक लेने की असली वजह, अपनी हेल्थ को लेकर कही ये बात
खराब मौसम या तकनीकी गड़बड़ी? जांच में जुटी एजेंसियां
'जब खिलाड़ी से मिली मृगनयनी'; अक्षरा सिंह ने अक्षय कुमार के साथ शेयर की फोटो, कहा- 'सरप्राइज मिलने वाला है'
'आउट होकर वापस आए हैं'; सनी देओल-बॉबी और अक्षय खन्ना के कमबैक पर फराह खान की टिप्पणी; तारीफ में कही ये बात
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने किया रकुल प्रीत सिंह को इग्नोर, वायरल वीडियो पर लोगों ने कहा- ‘रकुल का अपमान किया’
आंखों पर काला चश्मा और गले में रुद्राक्ष की माला, ‘भूत बंगला’ से सामने आया अक्षय कुमार का नया लुक