खूबसूरत दिखने के लिए बॅालीवुड की इन हसीनाओं से लें टिप्स
1947 को 15 अगस्त के ही दिन भारत देश को अंग्रेजों से आजादी मिली थी। इस आजादी को पाने के लिए कई वीर जवानों ने अपनी जानें गंवाई थीं। ऐसे में हर साल 15 अगस्त के दिन हम सभी ना सिर्फ आजादी का जश्न मनाते हैं, बल्कि साथ में उन वीरों को याद करते हैं, जो देश को आजादी दिलाने में शहीद हो गए। इस दिन को और ज्यादा खास बनाने के लिए जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
इस दिन कार्यक्रम में पहनने के लिए लोग ट्राई कलर के कपड़े ही पहनना पसंद करते हैं। महिलाओं के साथ-साथ पुरूष भी खूबसूरत दिखने और देशभक्ति के रंग में रंगने के लिए लोग नारंगी, सफेद, हरे रंगों के कपड़ों को पहनना ज्यादा पसंद करते हैं। कई बार महिलाओं को ये समझ नहीं आता कि वो स्वतंत्रता दिवस पर कैसे कपड़े पहनें तो आपकी इस परेशानी का हल हमारे पास है। अगर आप इस स्वतंत्रता दिवस सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों से टिप्स ले सकती हैं।
अदिति राव हैदरी
अदिति अपने रॉयल लुक की वजह से काफी पहचानी जाती हैं। उनका अंदाज काफी अलग और खूबसूरत होता है। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस के दिन आप अदिति राव हैदरी की तरह हरे रंग का सिल्क का प्लाजो कुर्ता पहन सकती हैं।
आलिया भट्ट
अगर आप अपने दोस्तों के साथ तिरंगे के रंगों की ट्यूनिंग करना चाहते हैं तो इस तरह का केसरिया रंग का सूट आपके लिए परफेक्ट है। आपको ऐसा सूट आसानी से बाजार में मिल जाएगा।
सारा अली खान
ट्राई कलर का ऐसा सूट स्वतंत्रता दिवस के लिए सबसे सही विकल्प है। केसरिया रंग के दुपट्टे के साथ, व्हाइट कुर्ता और हरे रंग की पायजामी के साथ आप अपना अलग अंदाज दिखा सकती हैं।
जान्हवी कपूर
आप ऐसा व्हाइट रंग का चिकनकारी वाला सूट पहनकर अपना जलवा दिखा सकती हैं। इसके साथ ट्राई कलर की चूड़ियां जरूर पहनें।
शिल्पा शेट्टी
स्वतंत्रता दिवस के लिए इस तरह की सिल्क की साड़ी आपके लुक में चार चांद लगाने का काम करेगी। इसके साथ कानों में झुमके जरूर पहनें।
हिना खान
अगर इंडो वेस्टर्न पहनने का सोच रही हैं व्हाइट टॉप और लांग स्कर्ट एक बेहतर विकल्प है। आप व्हाइट रंग की टॉप के साथ ऑक्सीडाइड ज्वेलरी पहन सकती हैं।


बच्चों की पढ़ाई को लेकर अभिभावकों का हंगामा
मोहन कैबिनेट सरकार का फैसला, 46 लाख लोगों की होगी मुफ्त रजिस्ट्री
FIR पर रोक के बाद आरिफ मसूद को मिली बड़ी कानूनी राहत
लापरवाही पड़ सकती है भारी, बीपी की दवा लेने वालों के लिए जरूरी खबर
रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ टी20 विश्वकप 2026: बल्लेबाजों का तूफान, गेंदबाजी में बुमराह छाए
मिस इंडिया फाइनलिस्ट रह चुकी हैं अदिति हुंडिया
ईरान-इज़राइल तनाव का असर एमपी में, भोपाल में गैस एजेंसियों पर भीड़
तनाव के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई
पावर सेक्टर अपडेट: फरवरी में बिजली खपत 133 अरब यूनिट के पार