केरल बहुत ही खूबसूरत राज्य है। यहां एक से बढ़कर एक पर्यटन स्थल मौजूद हैं। यहां अक्सर सैलानियों की भीड़ लगी रहती है। केरल को देवताओं की भूमि के नाम से भी जाना जाता है। इस राज्य की प्राकृतिक खूबसूरती आपका मन मोह लेगी। आप यहां फैमिली ट्रिप या हनीमून के लिए भी जा सकते हैं। तो आइए जानते हैं, केरल के फेमस पर्यटन स्थलों के बारे में।

मुन्नार

अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं, तो मुन्नार आपके लिए बेस्ट आप्शन हो सकता है। इस हिल्स स्टेशन की खूबसूरती देखकर आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। मुन्नार चाय बागानों के लिए भी फेमस है। यहां मौजूद इको प्वाइंट पर आप कई तरह की एक्टिविटीज का आनंद ले सकते हैं।

वर्कला

वर्कला केरल का प्रसिद्ध स्थल है। यहां के बीच और दूर तक फैले समुद्र की खूबसूरती आपका दिल जीत लेगी। यहां पहाड़ और समुद्र के अद्भूत नजारे देखने को मिलते हैं। अगर आप केरल घूमने जाएं, तो वर्कला जाना न भूलें।

फोर्ट कोच्चि

फोर्ट कोच्चि को ओल्ड कोच्चि या वेस्ट कोच्चि के नाम से भी जाना जाता है। आप यहां पैदल घूम सकते हैं। यहां मौजूद डच पैलेस काफी फेमस है। इसके अलावा आप सांता क्रूज कैथेड्रल बैसिलिका, इंडो-पॉर्टूगीज म्यूजियम आदि देख सकते हैं।

वायनाड

वायनाड बहुत ही खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस के रूप में जाना जाता है। यहां ऐतिहासिक गुफाएं, झरने और कई पर्यटन स्थल मौजूद हैं। यहां आपको ठहरने के लिए कमरे भी मिल जाएंगे। आप यहां प्रकृति की सैर और ट्रैकिंग के लिए जा सकते हैं।

अल्लेप्पी

अल्लेप्पी केरल में घूमने के लिए सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है। यहां साल भर पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। यह बीच वॉलीबॉल और सर्फिंग जैसी एक्टिविटीज के लिए परफेक्ट ऑप्शन माना जाता है।